देहरादून में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं रेस्क्यू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: दून पुलिस ने कोतवाली कैंट क्षेत्र के बिंदाल इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ भी किया है। एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ गांधी नगर स्थित एक मकान में छापेमारी भी की।
छापेमारी के दौरान घर के अंदर 3 महिलाएं व 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने देह व्यापार संचालित कर रही महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 3 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला अपने साथी के साथ मिलकर बाहर से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाती थी और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार भी करवाती थी। व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजकर सौदा भी तय किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




