देहरादून में नगर निकाय चुनाव के मतदान और मतगणना कार्मिकों का रैण्डमाईजेशन, 4704 मतदान कर्मी तैनात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय नागर निकाय निर्वाचन मतदान कार्मिकों तृतीय और मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
जनपद में 438 मतदान केन्द्र हैं और 1071 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें 25 पिंक बूथ (20 देहरादून और 05 ऋषिकेश) शामिल हैं। जनपद में 141 संवेदनशील केन्द्र व 380 संवेदनशील स्थल हैं और 114 अति संवेदनशील केन्द्र व 302 अति संवेदनशील स्थल है।
जनपद में निर्वाचन के लिए 27 जोनल अधिकारी और 63 सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं, कुल 4704 मतदान कर्मिक और 1454 मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है।
नगर निगम देहरादून के लिए 07 आरओ तैनात है और मतगणना के दिन प्रत्येक आरओ के अन्तर्गत 15-15 टेबल, और नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हरबर्टपुर, नगर पंचायत सेलाकुई, नगर पालिका परिषद मसूरी और डोईवाला में 14-14 टेबल लगाई जा रही है। नगर निकाय निर्वाचन लेखा मिलान के लिए 17 लेखा टीमें है।




