रानीपोखरी: वाहन चोरी की वारदात का दून पुलिस ने किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
घटना विवरण:
दिनांक 18 अप्रैल कोबुद्धि सिंह, निवासी जोगीयाण अठूरवाला, थाना डोईवाला ने थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल (UK07-AM-4860) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय मुखबिर तंत्र और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से तफ्तीश को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुजराडा मोड़, रानीपोखरी के पास से आरोपी अरविन्द्र कृषाली (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार आरोपी अरविन्द्र कृषाली पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की सूची इस प्रकार है:
- मु.अ.सं. 187/2025 धारा 379/411, थाना डोईवाला
- मु.अ.सं. 38/2023 धारा 379/411, थाना रानीपोखरी
- मु.अ.सं. 27/2024 धारा 379/411, थाना रानीपोखरी
- मु.अ.सं. 32/2025 धारा 303(2) भा.न्या.सं., थाना रानीपोखरी
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- उ.नि. विजेन्द्र सिंह
- हे.का. शशिकांत
- हे.का. समीर
- का. शशिकांत
- का. करमजीत
दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।




