उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती, शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा 24 फरवरी से
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तिथि जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 1 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन अब नई तिथि 24 फरवरी तय की गई है।
आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, प्रदेशभर में पुलिस भर्ती की शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से परीक्षा से एक सप्ताह पहले डाउनलोड भी किए जा सकेंगे।




