ऋषिकेश उप निबंधक निलंबित, स्टाम्प चोरी और अनियमितताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई में ऋषिकेश के उप निबंधक को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध भी कर दिया गया है। यह कदम जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर ही उठाया गया। शासन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिकों की तैनाती, लिपिक द्वारा अवैध रूप से रजिस्ट्रेशन कराने व वर्षों से आमजन के मूल दस्तावेज लंबित रखने जैसी कई गड़बड़ियां भी उजागर हुईं। औद्योगिक भूमि को आवासीय दरों पर छोटे-छोटे भूखंडों में पंजीकृत करने का मामला भी सामने आया, जिससे सरकार को करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका भी जताई गई है।
जिलाधिकारी की संस्तुति पर उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित करते हुए मुख्यालय से ही जोड़ा गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अन्य रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




