कोटद्वार में सड़क हादसा, जीप खाई में गिरी, चालक की मौत, एक घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के कोटद्वार में आज बुधवार शाम सड़क हादसा हो गया। बीरोंखाल के अंतर्गत तलांई जामरी मोटर मार्ग पर एक जीप खाई में गिर गई। बता दें कि हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल है।
जानकारी के मुताबिक, जीप चालक व मालिक शंकर सिंह (62), निवासी ग्राम जामरी की जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस दौरान शंकर सिंह की जान चली गई। जीप में सवार विकास, निवासी ग्राम बवांसा मल्ला घायल हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में चल रहा है।




