जागेश्वर धाम में बवाल: खुद को IG का भतीजा बताकर युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, पीएसी जवान से की हाथापाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम जा रहे एक युवक ने गुरुवार सुबह आरतोला में पार्किंग रोक पर तैनात पुलिस व पीएसी जवानों के साथ जमकर हंगामा किया। खुद को आईजी का भतीजा बताकर युवक ने पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराने की धमकी भी दी और पीएसी जवान से धक्का-मुक्की और गालीगलौज की।
जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी ताई, मां व बुआ को लेकर कार से जागेश्वर दर्शन के लिए निकला था। नियमानुसार आरतोला बैरियर पर उसकी कार रोकी गई और पार्किंग में वाहन खड़ा करने को भी कहा गया। इस पर युवक ने आपा खो दिया व नियमों का उल्लंघन करते हुए बैरियर पार करने की कोशिश भी करने लगा।
युवक ने वर्दीधारियों पर रौब झाड़ते हुए खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि वह तुरंत ही सस्पेंड करवा सकता है। बात बढ़ने पर उसने पीएसी जवान के साथ हाथापाई व वर्दी पकड़ने की कोशिश भी की।
आरतोला चौकी प्रभारी बीजी गोस्वामी ने बताया कि
युवक को समझा-बुझाकर शांत किया गया और उसकी कार को आरतोला में ही पार्क कराया गया। मामले को तूल न देते हुए तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने अपील की कि जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, ऐसे में सभी से अनुरोध है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग भी करें।




