सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून 09 अगस्त, शुक्रवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उत्तराखण्ड राज्य केे सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिक व आश्रित सैनिक परिवार के हितों को दृष्टिगत रखते हुए़ जनपद स्तर पर सैनिक मामलों के समयबद्ध व त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक जनपद में नामित नोडल अधिकारी द्वारा सुनवाई करने के शासनादेश का अक्षरशः पालन करवाये जाने को निर्देशित किया है। मंत्री गणेश जोशी ने लिखा है कि सैनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए शिकायतों व समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बताते चलें कि उत्तराखण्ड राज्य केे सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिक कार्मिकों और आश्रित सैनिक परिवारों के हितों के सम्बर्द्धन के लिए शासन द्वारा मई, 2018 में प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को सैनिक मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नामित किये जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन पूर्व सैनिकों द्वारा शिकायत की जा रही है कि सरकार द्वारा शासनादेश करने के बावजूद भी जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी नामित उनकी शिकायतों को नहीं सुन रहे हैं जिस कारण समस्याओं का समाधान समय से नहीं हो पा रहा है।




