देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ भी किया गया।

अभियान की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हस्ताक्षर कर भी की। रोड शो के दौरान उन्होंने स्वयं वाहन रोककर अभियान में भागीदारी की और इसे राष्ट्रहित व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए ईंधन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान केवल ईंधन बचाने का संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी व आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संतुलन आज की आवश्यकता है और भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए निरंतर कार्य भी करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने व अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प भी लिया।