उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल में स्कूली बस हादसा: 24 बच्चे थे सवार, सभी सुरक्षित; सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से आज सुबह एक सड़क हादसे की खबर आई, जिसमें स्कूल बस (UK09PA0104) बी पुरम कोटी कॉलोनी के गेस्ट हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में लगभग 24 स्कूली बच्चे, एक शिक्षिका और ड्राइवर सवार थे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस बागी गांव से सरस्वती विद्या मंदिर बी पुरम की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल जांच जारी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर सड़क की स्थिति और संभावित तेज़ रफ्तार को कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर प्रदेश में सड़क सुरक्षा की ज़मीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सरकार और परिवहन विभाग पहले से ही सतर्क है।

परिवहन विभाग ने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक की सड़कों के लिए गति सीमा निर्धारण का अध्ययन करवाया है। अब दूसरे चरण में देहरादून और हरिद्वार की सड़कों पर भी गति सीमा तय की जाएगी।अब पूरे प्रदेश में सड़कों का रोड सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 5 से 6 रोड सेफ्टी ऑडिटर्स कंपनियों को इम्पैनल किया जा रहा है।

इनकी मदद से उन सड़कों का ऑडिट कराया जाएगा जो या तो ब्लैक स्पॉट हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा रहती है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूली बसों की फिटनेस, ड्राइवर की ट्रेनिंग, और सड़क किनारे सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर चिंता जताई है। कई लोगों ने मांग की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में चलने वाले स्कूल वाहनों की विशेष निगरानी होनी चाहिए।

भले ही इस हादसे में कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह एक चेतावनी है कि उत्तराखंड की सड़कों पर सुरक्षा का मजबूत ढांचा बनाना अब ज़रूरी हो गया है। परिवहन विभाग की पहलें सही दिशा में कदम हैं, लेकिन ज़रूरत है कि उन्हें तेज़ी और पारदर्शिता से लागू किया जाए, ताकि मासूम बच्चों की जानें दांव पर न लगें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://kauna.biz.id |

https://hytaletextures.com |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39