रुड़की में सनसनीखेज वारदात: 20 मिनट में भाई ने दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या की, जीजा भी घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मंगलवार शाम रुड़की में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। करीब 20 मिनट के भीतर हुई दो हत्याओं से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और बीच सड़क पर ई-रिक्शा रुकवाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना फैलते ही बीएसएम तिराहा, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगह जाम की स्थिति बन गई। लोग एक-दूसरे से वारदात की जानकारी लेते नजर आए।
पहली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा घर पर मौजूद थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान पुष्पा का पति संदीप भी बाहर आया, तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वारदात के बाद पारिवारिक विवाद को लेकर कई सवाल उठने लगे। सूत्रों के मुताबिक भाई-बहनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक बहन इसी विवाद को लेकर कोतवाली भी पहुंची थी। हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इनकार किया है। दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है। रक्षाबंधन से पहले भाई के हाथों दो बहनों की हत्या की इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। देर रात तक पूरे शहर में दोहरे हत्याकांड की चर्चा होती रही। पुलिस ने फरार आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




