हल्द्वानी में शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ, रेखा आर्या बोलीं—योग का सूर्य विश्व पटल पर चमक रहा है
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी। ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आज शनिवार को शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ उत्तराखंड की खेल व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप व अमेरिका तक उजाला फैला रहा है।
रेखा आर्या ने कहा कि योग अब केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व का स्वास्थ्य संदेश भी बन चुका है। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को खेल स्पर्धा के रूप में शामिल भी किया गया, जो उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी योगासन एक मान्यता प्राप्त खेल विधा भी बनेगा।
उन्होंने कहा कि “योग और रोग विलोम शब्द हैं। जहां योग होगा, वहां रोग नहीं रहेगा।” मंत्री ने फिट इंडिया व फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला भी योग को बताया और लोगों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।




