हरिद्वार जेल में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, बंदियों के सुधार की पहल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा व व्यास पूजन के साथ हुई, जिसमें जेल प्रशासन और बंदियों ने भी भाग लिया।
कथा का वाचन पंडित पवन कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म व सकारात्मक जीवन का संदेश भी दे रहे हैं।
जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य बंदियों में सुधार लाना व उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि सजा के बाद वे बेहतर जीवन भी जी सकें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740