सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम भी उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
आज सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना समेत हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की।
सीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के मान-सम्मान व सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव को फोन कर अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही सीएम ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सभी सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं में त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने देहरादून के एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।
बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




