बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहे दंपति दोनो अभियुक्तों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रू0 का ईनाम किया घोषित।
हत्या के अभियोग में पूर्व में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पटेलनगर क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी फरार
पटेलनगर क्षेत्र में गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों, अजय कुमार और धनराज चावला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड एक साजिश के तहत किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी हिमांशु चौधरी और उसकी पत्नी गीता की संलिप्तता पाई गई।

घटना के बाद से मुख्य आरोपी हिमांशु और उसकी पत्नी गीता फरार चल रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गैर राज्यों में इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।

ईनामी अभियुक्तों का विवरण:
- हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश, निवासी: नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की, जनपद हरिद्वार
- गीता पत्नी हिमांशु, निवासी: उपरोक्त, मायका – मोहल्ला कायस्थ वाड़ा, देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमोर मार्ग, देहरादून
पुलिस अब इन दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।




