राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार रहें स्टेडियम: खेल मंत्री रेखा आर्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को गोलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम और आसपास स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन योग्य स्थिति में रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले उस हिस्से का जायजा लिया जो पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने इसके मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम और अन्य सुविधाओं की समीक्षा
खेल मंत्री ने गोलापार में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और इसे जल्द संचालन के लिए तैयार करने को कहा। साथ ही उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो हॉल, मल्टीपरपज हॉल और स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, “स्थानीय स्कूली बच्चों को इन खेल सुविधाओं पर नियमित अभ्यास के लिए आमंत्रित किया जाए। जब बच्चे इन संसाधनों का उपयोग करेंगे, तभी हम राज्य के भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार कर पाएंगे।”
खेल लिगेसी पॉलिसी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर फोकस
रेखा आर्या ने जानकारी दी कि उत्तराखंड की खेल लिगेसी पॉलिसी तैयार की जा रही है और इसके तहत राज्य की खेल संरचना को दीर्घकालिक दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने गोलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की तैयारी में तेजी लाने को भी कहा, ताकि 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस पर इसकी नींव रखी जा सके।
ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
इसी दौरान गोलापार में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रामीण संपर्क मार्गों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में जिन सड़कों का निर्माण जनहित में आवश्यक है, उनकी संस्तुति के साथ डीपीआर भी तैयार की जाए ताकि शीघ्र वित्तीय स्वीकृति मिल सके और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे, DFO चंद्रशेखर जोशी, SDM राहुल शाह, PWD XEN रत्नेश सक्सेना, PMGSY XEN मनोज कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




