देहरादून/काशीपुर: सीएम के निर्देश पर अवैध व फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस व 3 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी दिखाए गए फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर के एक गन हाउस से हथियार भी खरीदे थे। सत्यापन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहांपुर से पुष्टि हुई कि संबंधित लाइसेंस उनके नाम से कभी जारी नहीं किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद हुसैन, जतिन कांडपाल व अजीम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस व कूटरचित लाइसेंस बरामद भी किए हैं।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में स्थानांतरित हुए हजारों शस्त्र लाइसेंसों की जांच भी की जा रही है। फर्जी लाइसेंसों के जरिए हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई भी जारी रहेगी।

एसटीएफ ने आम जनता से भी अपील की है कि फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित भी करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय भी रखी जाएगी।