मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण पर सख्ती, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: मुक्तेश्वर में तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण व रिजॉर्ट परियोजनाओं को लेकर प्रशासन सख्त भी हो गया है। दीपक रावत ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कई निर्माण कार्यों पर चिंता जताते हुए जांच के निर्देश भी दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बड़े पैमाने पर निर्माण व होमस्टे योजना का लाभ लेने के मामले सामने आए, जिन्हें आयुक्त ने भू-कानून की भावना के विपरीत भी बताया। उन्होंने नैनीताल के जिलाधिकारी और जिला विकास प्राधिकरण को सभी बहुमंजिला इमारतों, रिजॉर्ट और होमस्टे परियोजनाओं की विस्तृत जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में भू-कानून या निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




