स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिला तोहफा: डीएम सविन बंसल ने बैठक में ही दिए स्मार्ट सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा के आदेश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए एक बड़ा निर्णय भी लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जब उत्तराधिकारियों ने स्मार्ट सिटी व रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की मांग रखी, तो डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्मार्ट सिटी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा का आदेश बैठक के बीच में ही जारी भी कर दिया।
इसके साथ ही रोडवेज बसों में भी यह सुविधा लागू करवाने के लिए जीएम रोडवेज को पत्र भेजने का आश्वासन भी दिया गया।
डीएम के इस त्वरित निर्णय से स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि आज़ादी के दीवानों की पहली पीढ़ी के लिए यह सुविधा उनके संघर्षों को सम्मान देने जैसा ही है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए डीएम ने कहा कि “स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरि हैं, उनके जीवन को सुगम बनाना जिला प्रशासन का सौभाग्य है।”
अब स्मार्ट सिटी बसों में उत्तराधिकारियों के लिए फ्री यात्रा सुविधा की जानकारी के लिए विशेष फ्लेक्स भी चस्पा कर दिए गए हैं।





