देहरादून: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रियों को अब पहाड़ी व्यंजनों का खास अनुभव भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत महिला स्वयं सहायता समूह पारंपरिक व्यंजन भी परोस रहे हैं।
कैंप में उड़द पकोड़े, कापली भात, जंगोरे की खीर व मंडवे की रोटी जैसे स्थानीय स्वाद श्रद्धालुओं को आकर्षित भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की निगरानी में संचालित इस पहल से यात्रियों को पौष्टिक भोजन भी मिल रहा है, वहीं स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है।
यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का अनूठा अनुभव भी बताया है।
