कल महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, तैयारियां पूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। इसके साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती भी की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पिछले 2 वर्षों से पुजारी का एक पद रिक्त पड़ा हुआ है। 31 मई 2023 को पुजारी शशिधर लिंग (56) का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद से 4 पुजारी ही सेवा प्रदान कर रहे हैं। इन चारों पुजारियों की तैनाती केदारनाथ, मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में होती रही है।
इस संबंध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुजारी के रिक्त पद को भरने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से चर्चा की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय लिया जाएगा।
यात्रा के सफल आयोजन के लिए इस बार सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।




