23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई बैठक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड में स्थित पवित्र गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंदवर्धन से मुलाकात कर आगामी तीर्थयात्रा की तैयारियों पर चर्चा भी की। मौसम की स्थिति व व्यवस्थाओं का आकलन करने के बाद 23 मई को कपाट खोलने पर सहमति भी बनी।
हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट राज्य सरकार के समन्वय से यात्रा का संचालन भी करता है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट व घांघरिया में ट्रस्ट की धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। वहीं हेमकुंड साहिब में लंगर की व्यवस्था रहती है, लेकिन अधिक ऊंचाई व सीमित सुविधाओं के कारण वहां रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं दी जाती।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष कम बर्फबारी होने के कारण यात्रा को थोड़ा पहले शुरू करने का फैसला भी लिया गया है। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि चारधाम व हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित भी की जाएगी।
करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में स्थित हेमकुंड साहिब सिख श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र स्थल भी है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




