हल्द्वानी में चोरी का खुलासा, 13 लाख के जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: हल्द्वानी में मुखानी पुलिस थाना ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात व नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा निवासी हेमचंद्र लोहनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 से 5 मार्च के बीच वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा में गए थे। इस दौरान उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली व संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हल्दीखाल रोड से आरोपी गौरव कुमार (25), निवासी दमुवादुंगा काठगोदाम को गिरफ्तार भी कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से मंगलसूत्र, झुमके, नथ, टीका समेत कई सोने के आभूषण व नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है और उसे कोर्ट में पेश भी किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




