काशीपुर में परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार, बुजुर्ग पिता का दिल दहला देने वाला दर्द
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
काशीपुर क्षेत्र के मेहनत मजदूरी करने वाले 65 वर्षीय बंता सिंह के जीवन में त्रासदी ने गहरा घाव दिया है। बीते बुधवार को एक सड़क हादसे में उनके बेटे, पत्नी व पोते की असमय मौत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। हादसे के बाद बंता सिंह के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार भी किया गया।
तुमड़िया डैम नारायणपुर के रहने वाले बंता सिंह के 4 बेटे थे, और उनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। बंता ने बताया कि उनका 1 बेटा काला सिंह पहले ही निधन हो चुका था, जबकि दूसरा बेटा राकेश पैरालिसिस से पीड़ित है और लगभग 7-8 वर्ष से बिस्तर पर है।
बुधवार की शाम को बंता सिंह की पत्नी प्रीतो कौर (60), उनका बेटा बग्गा सिंह (36), व राकेश के 10 वर्ष के बेटे शिवा काशीपुर के एक निजी अस्पताल सीटी स्कैन के लिए जा रहे थे। बंता व शिवा की मां राज कौर दूसरी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे। रास्ते में गढ़ीनेगी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बग्गा सिंह की बाइक की भिंड़त हो गई। इस हादसे में बंता की पत्नी, बेटा व पोते की दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। बग्गा सिंह अपनी 2 बेटियों गुरवाणी (5) और किरन (4) को अकेला ही छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि वे मृतकों का क्रिया-कर्म करने के बाद मामले में केस भी दर्ज कराएंगे।



