धामी सरकार का तीन साल का सफर: विकास की नई ऊँचाई पर पहुंचा उत्तराखंड : भट्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून – भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धामी सरकार के तीन वर्षों को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक विकास के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार ने जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा करते हुए राज्य का अभूतपूर्व विकास किया है।
भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा, “हमने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को पर्यटन राज्य बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।” धामी सरकार ने राज्य में धार्मिक और ऐतिहासिक परियोजनाओं पर जोर दिया, जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, और अन्य प्रमुख धामों को सुलभ बनाने के लिए ऑल वेदर रोड, रेल और रोपवे कनेक्टिविटी परियोजनाएं शुरू की।
इसके अतिरिक्त, सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएं लागू कीं और 20,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कीं। महिला सशक्तिकरण, किसानों के लिए कई योजनाओं, और वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
भट्ट ने दावा किया कि धामी सरकार का कार्यकाल उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है, और अगले दो वर्षों में राज्य एक विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के और करीब पहुंचेगा।




