ठंड में आंदोलित लोगों का मशाल जुलूस, अनशन पर बैठे सुरेंद्र बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देर रात्रि कड़ाके की ठंड में आंदोलित लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। वहीं आमरण अनशन पर बैठे व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट को प्रशासन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और एनटी महेद्र आर्य और थानेदार जे एस नेगी की टीम ने उन्हें तहसील के वाहन से सीएचसी गैरसैंण में भर्ती किया।
बिष्ट के अनशन स्थल छोड़ते ही गत रात्रि में ही पूर्व क्षेपंस गैड़ गांव निवसी सुरेंद्र धीयन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अमरण अनशनकारी सुरेन्दर सिंह बिष्ट का स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर की सलाह पर पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा सीएचसी गैरसैंण में उन्हें भर्ती किया गया है। बिष्ट द्वारा कहा गया कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कोई और हमारी मांगों को लेकर रामलीला मैदान में आमरण अनशन में बैठेगा। उक्त मांगों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चमोली को हमारे धरना स्थल पर आने का आग्रह किया गया है।
वहीं, देर रात्रि कड़ाके की ठंड में आंदोलित लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ जुलूस मुख्य चौराहा होते ब्लाक आवासीय कलोनी से खेल मैदान होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट आमरण अनशन पर थे। उनका वजन भी गिरा।
मगर प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। जबकि उनके समर्थन में कांडा गांव के नरेंद्र बिष्ट, लखपत सिंह, जगदीश शाह, जसपाल सिंह, दीपक बिष्ट, अजीत शाह, हरीश बिष्ट, खीम सिंह, विक्रम सिंह सुरेंद्र बिष्ट के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कांडा, तोल्यूं, छजगाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान धारगैड़ के तौल्यूं, सलियांणा व छजगाड़ गांव की महिला मंगल दल के सदस्यों ने आंदोलन को समर्थन दिया।




