बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से यातायात बाधित, श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में एक लोड ट्रक फंस गया। जिसके चलते यहां हाईवे पर यातायात बंद हो गया था। सुबह बंद हुआ हाईवे दस बजे खुल गया। यहां पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा पानी के साथ आ रहा है। जिससे यहां दलदल बना है।
बीते शनिवार को भी यहां तीन घंटे हाईवे बंद रहा। जबकि बीते रविवार सुबह भी मलबा आने के चलते यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा। दूसरी तरफ बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। रविवार को 8287 श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक 969815 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का धाम में पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब धाम में मौसम सुहावना हो गया है। श्रद्धालु प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
वहीं मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ पैदल यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते रविवार को पैदल मार्ग से 8460 यात्रियों ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान 4084 श्रद्धालु दर्शन कर लौट भी आए। सोनप्रयाग भूस्खलन जोन में एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को रास्ता पार कराया। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने गौरीकुंड से लिनचोली तक पैदल मार्ग का जायजा लेते हुए यात्रियों से बातचीत भी की।
बीते रविवार को सुबह से ही सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुहावने मौसम के बीच सुबह 5 बजे से यात्रियों को धाम के लिए छोड़ा गया। सुबह 8 बजे तक तीन हजार श्रद्धालुओं ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार भी यात्रियों के साथ पैदल चलते हुए लिनचोली पहुंचे।




