देहरादून में प्रशिक्षण महाअभियान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में सुशासन और समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इस दौरान कृषि, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण व युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




