उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक, मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च को समाप्त हो रही हैं, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से भी शुरू किया जाएगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र व मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में 16 व कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र शामिल हैं।
परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 व इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




