Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस में नाराजगी का सिलसिला जारी, अब पार्टी के ये नेता भी हुए असंतुष्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नगर निकाय चुनाव के ऐन वक्त पर कांग्रेस में नाराजगी थम ही नहीं रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल न करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी खफा है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को भी पत्र लिखा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा, कांग्रेस में वफादार कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। यही कारण है कि पार्टी में कई वर्षो से काम रहे नेता अपमान महसूस कर दूसरे दलों में जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। उसमें पार्टी के लिए समर्पित नेताओं की अनदेखी भी की गई।




