“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा 4 क्विंटल से अधिक गांजा, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून/ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बीती रात थाना पुलभट्टा क्षेत्र से 4 क्विंटल 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
1 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा, झारखंड से हो रही थी तस्करी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू अली (35) पुत्र रहमत अली, निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी एक आयशर कैंटर वाहन (UK06CB4534) के माध्यम से झारखंड से गांजा लेकर उत्तराखंड ला रहा था, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
लौटते समय लाया नशा, ऊंचे दामों पर बेचने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पेशे से ट्रक चालक है और उत्तराखंड से झारखंड, उड़ीसा और बिहार सामान पहुंचाता है। वापसी में वह सुरेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के निर्देश पर नशे की खेप लाता है। इस बार भी वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एयर कंडीशनर झारखंड पहुंचाने के बाद वापसी में गांजा लेकर आया था, जिसे ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों में बेचे जाने की योजना थी।
एफआईआर दर्ज, न्यायालय में पेशी आज
इस मामले में थाना पुलभट्टा पर FIR संख्या 52/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता सुरेश गुप्ता की तलाश जारी है।
बरामदगी का विवरण:
- गांजा: 04 क्विंटल 34 किलोग्राम
- वाहन: आयशर कैंटर (UK06CB 4534)
- गिरफ्तार आरोपी: राजू अली, 35 वर्ष
- वांछित अभियुक्त: सुरेश गुप्ता (पता की पुष्टि जारी)
डीजीपी ने की सराहना, टीम को नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि,
“यह कार्रवाई ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को और अधिक गति देगी और यह दर्शाता है कि पुलिस तस्करों के खिलाफ सतर्क व प्रतिबद्ध है।”
जनहित में सूचना: नशा तस्करी की सूचना तुरंत दें
उत्तराखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे और तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।
संपर्क माध्यम:
- एनसीबी पोर्टल: https://www.ncbmanas.gov.in
- टोल फ्री नंबर: 1933
- एसटीएफ उत्तराखंड: 0135-2656202 | 9412029536




