धराली आपदा पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने आज बुधवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में धराली (उत्तरकाशी) आपदा को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। मोर्चा ने दावा किया कि सरकार ने आपदा की वास्तविक स्थिति छुपाने की कोशिश की और राहत व बचाव कार्यों में लापरवाही भी बरती।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार, उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल कैलाश देवरानी ने बताया कि उनकी टीम ने पैदल कई किलोमीटर का सफर तय कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि हालात सरकार के दावों के विपरीत बेहद खराब थे—लोगों के घर मलबे में दबे थे, जीवन अस्त-व्यस्त था, और राहत राशि के नाम पर शुरुआत में मात्र ₹5000 ही दिए गए।
त्रिभुवन चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार ने राहत राशि सीधे पीड़ितों को देने की बजाय बीच में ‘बिचौलिया’ बनने का काम भी किया। वहीं, कर्नल देवरानी ने सवाल उठाया कि खनन के लिए तो भारी मशीनें मौजूद रहती हैं, लेकिन लापता लोगों को खोजने में सरकार आखिर नाकाम क्यों रही।
मोर्चा का आरोप है कि आपदा कवरेज में स्थानीय पत्रकारों को रोककर राष्ट्रीय मीडिया को प्राथमिकता भी दी गई, ताकि “चमकदार तस्वीर” भी पेश की जा सके। इसके अलावा, आपदा राहत सामग्री में भी अनियमितताओं और ‘बंदरबांट’ के आरोप भी लगाए गए।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि यह आपदा केवल प्रकृति की मार नहीं, बल्कि व्यवस्था की बेरुखी का नतीजा भी है, और उनकी जिम्मेदारी है कि सच्चाई जनता तक भी पहुंचे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव राजेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष चित्रपाल सजवाण और महानगर अध्यक्ष पूरण रावत भी मौजूद रहे।




