उत्तरकाशी: रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, दुकानों में बंदी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के एक रेस्टोरेंट से एक वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। वीडियो में एक युवक तंदूरी रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने विरोध दर्ज कराते हुए बाजार बंद करवाया और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में समुदाय विशेष से संबंध रखने वाला एक युवक रोटी तैयार करते समय उसमें थूकता दिखाई दे रहा है। घटना को बेहद आपत्तिजनक मानते हुए हिंदू संगठनों ने इसका तीव्र विरोध किया। विरोधस्वरूप जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार, मंडी सहित अधिकांश दुकानों को बंद कराया गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मांग की कि आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
उत्तरकाशी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शांत माने जाने वाले उत्तरकाशी जनपद में इस प्रकार की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से अपील की है कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।




