खाई में गिरा वाहन, दो दिन बाद शव बरामद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Rishikesh Accident: दो दिनों से लापता एक मालवाहक वाहन (यूटिलिटी) नरेंद्रनगर–गुजराड़ा मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी मिली। दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु हो गई, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना 13 अगस्त शाम की
गुरुवार को थाना नरेंद्रनगर की ओर से एसडीआरएफ को फोन पर जानकारी दी गई कि नरेंद्रनगर–गुजराड़ा मार्ग पर एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया गया। घटना स्थल पर मौजूद सिविल पुलिस व स्थानीय नागरिकों से सूचना एकत्र करने पर पता चला कि घटना 13 अगस्त शाम की है। उक्त वाहन रोड हेड से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गया था। टीम ने रेस्क्यू कर वाहन से एक मृत व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसकी पहचान वीर सिंह (48 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम भैंगारकी पोस्ट आगराखाल नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि दुर्घटना में बाकी व्यक्ति के होने की संभावना को देखते हुए घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में गहन सर्च भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल भी प्राप्त हुआ। एसडीआरएफ ने चालक के शव को तुरंत पोस्टमार्टम व अन्य कार्यवाही करने के लिए सिविल पुलिस सौप दिया।




