देहरादून एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से शुरू होगा विंटर शेड्यूल, 33 उड़ानों को मिली मंजूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। विंटर शेड्यूल में डीजीसीए ने कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। विंटर शेड्यूल में सभी फ्लाइट नए समय के अनुसार आवाजाही करेंगी। यह शेड्यूल मार्च के आखिर तक लागू रहेगा।
बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को कुल 15 उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी गई है। जिसमें जयपुर की तीन, अहमदाबाद की एक, दिल्ली की चार, मुंबई की एक, हैदराबाद की दो, पुणे की एक, कोलकाता की एक, लखनऊ की एक और बंगलुरु की एक फ्लाइट शामिल है।
जानकारी के मुताबिक विस्तार की कुल तीन फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगी। एलाइंस एयर की कुल आठ उड़ानें जिसमें दिल्ली की चार, अयोध्या एक, कुल्लू एक, पंतनगर एक अमृतसर की एक उड़ान संचालित की जाएगी। फ्लाईबिग की कुल दो उड़ाने मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएगी। वहीं, नई विमानन कंपनी आकाशा एयरलाइंस की कुल दो उड़ानें मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगी।




