महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में महंत देवेन्द्र दास से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
आज गुरुवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेन्द्र दास से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि श्री गुरु राम राय संस्था द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में जो अतुलनीय कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महंत देवेन्द्र दास के मार्गदर्शन में यह संस्था आज गरीब, वंचित व जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रही है, जिसके लिए पूरा प्रदेश उनके प्रति आभार भी व्यक्त करता है।
इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष चन्द्रकला नेगी व महामंत्री पुष्पा पंवार भी मौजूद रहीं।





