हरिद्वार महारैली के लिए कार्यकर्ताओं को रवाना किया, मंत्री गणेश जोशी भी हुए शामिल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: मंत्री गणेश जोशी ने आज शनिवार को हरिद्वार में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” महारैली में भाग लेने के लिए अपने कैंप कार्यालय, देहरादून से पार्टी कार्यकर्ताओं को बस के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना किया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बस में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना व उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अच्छा अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष सेवा, सुशासन व विकास को समर्पित रहे हैं। सरकार ने इस दौरान युवाओं के रोजगार, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई अहम फैसले भी लिए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




