उत्तराखंडराजनीति

बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद, अब प्रदेश की दो विधानसभा सीट बद्रीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव को लेकर शंकनाद का बिगुल बज चुका है! दोनों सीटों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बीच अब गरमा गर्मी का माहौल बन चुका है! दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुकी है ! बीजेपी ने बद्रीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र भंडारी और मंगलौर सीट से करतार सिंह बड़ाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है! वही कांग्रेस ने बदरीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला और मंगलौर विधानसभा सीट से काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

10 जुलाई को उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ प्रचार के लिए अपने नेताओं की जिम्मेदारी भी तय करती है वहीं इन तैयारी के बीच दोनों पार्टियों के जीत को लेकर अपने दावें हैं और दोनों विधानसभा सीटों पर लड़ाई भी काफी दिलचस्प है I

 

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में जुटी है कांग्रेस ने बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर लखपत बुटोला और मंगलौर सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, को मैदान मे उतारा है, वही बुटोला पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस ने लखपत बुटोला पर दांव लगाया है। उनका यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। 2014 में लाखपत बुटोला पोखरी ब्लाॅक से जिला पंचायत सदस्य चुने गए और 2015 में कुछ समय के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहेI

 

तो वहीं भाजपा ने बद्रीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, जो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया, राजेंद्र भंडारी को लेकर पहले से ही उम्मीद लगाए जा रही थी की वो बीजेपी में जा सकते हैं I

 

वही मंगलौर विधानसभा सीट से बीजेपी ने करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारा है, करतार सिंह भड़ाना तीन बार विधायक भी रह चुके हैं I दो बार वह समालखा निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य बने और हरियाणा के सहकारिता मंत्री के रूप में भी काम कियाI एक बार करतार सिंह भड़ाना उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए I उन्होंने लोकसभा के कई चुनाव लड़े लेकिन एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाए, उन्होंने भाजपा के टिकट पर स्वर्गीय राजेश पायलट के पुत्र सचिन पायलट के खिलाफ भी चुनाव लड़ा।

 

जबकि मंगलौर विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है जहां कांग्रेस और भाजपा के साथ बसपा ने पूर्व विधायक रहे दिवंगत सरबत करीम अंसारी के बेटे उदेबुर्रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है I प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है और दोनों विधानसभा में सभी अपनी जीत को लेकर अलग-अलग दावे भी कर रहे हैं I

 

दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन कर दिया हैं, और अपनी जीत के लिए जुट गए हैं। उत्तराखंड में इन दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जनता ही निर्णय करेगी की कौन होगा इन सीटों का हकदार I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://kauna.biz.id |

https://hytaletextures.com |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39