उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गोपेश्वर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां नगर में जोरदार रोड शो भी किया। वह यहां लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग भी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से वह नगर के तिराहे तक कार से और फिर यहां से रोड शो के साथ पुलिस मैदान में कार्यक्रम स्थल तक भी पहुंचे। दूसरी तरफ सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन भी किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर से ले जाया गया है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button