उत्तराखंड

हल्द्वानी में स्मैक खरीदने के लिए पैसे न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर बल्ली से किया हमला


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी में स्मैक खरीदने के लिए पैसे न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर बल्ली से हमला किया। इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चीनगर एक लामाचौड़ मुखानी निवासी सूरज चंद्र जोशी (28 वर्ष) बेरोजगार था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसकी छह बहनें हैं और पांच भाइयों में सूरज सबसे छोटा था। तीसरे नंबर का भाई मनोज को स्मैक की लत है। ब्यान के अनुसार 14 जुलाई की रात करीब नौ बजे सूरज और मनोज घर के बाहर थे। परिजनों के मुताबिक मनोज ने सूरज से स्मैक के लिए पैसे मांगे। सूरज के पास पैसे नहीं थे और सूरज ने इनकार कर दिया। इस पर मनोज ने झगड़ा शुरू कर दिया और पास ही पड़ी बल्ली उठाकर अपने छोटे भाई सूरज के सिर पर दे मारी जोरदार वार से सूरज लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। परिजनों ने इसकी सूचना मुखानी पुलिस को दी और सूरज को एक निजी अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सूरज को बरेली स्थित राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसी दिन सूरज के शव को लेकर घर पहुंचे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि घटना के पीछे स्मैक के लिए पैसे मांगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button