अवैध निर्माण पर नैनीताल हाईकोर्ट में आज सुनवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के दूसरे ही दिन बनभूलपुरा में पुलिस चौकी भी बना दी गई है। ढहाए अवैध मदरसे की जगह पर चौकी की शुरुआत हिंसा में घायल पुलिसकर्मी बबीता व ज्योति कुरंगा ने की। इस बीच, पुलिस ने 7 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 तमंचे, 6 कारतूस और 2 खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब तक 2 पार्षदों समेत 37 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 41 शस्त्रधारकों से असलहे जमा भी कराए गए हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर रही है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्त में होंगे। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा में लोग घरों के बाहर ताला लगाकर अंदर रहते हुए भी मिले। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने करीब 150 घरों में दबिश भी दी। इस दौरान 100 घरों में बाहर ताला लगा भी मिला लेकिन जब ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो करीब 50 घरों में लोग छिपकर भी रहते मिले। पुलिस ने 35 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। नैनीताल हाईकोर्ट में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की याचिका पर आज बुधवार 14 फरवरी को सुनवाई होगी।




