मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है और यह खटीमा में हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित भी करेगा, खासकर युवाओं के दिलों में देशप्रेम की प्रेरणा भी देगा।
सीएम ने इस परियोजना को खटीमा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम भी बताया और कहा कि यह ध्वज न केवल स्थानीय लोगों के लिए गर्व का कारण बनेगा, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। सीएम ने अधिकारियों से इस कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने खटीमा क्षेत्र में विकास की दिशा में अधिकारियों को और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।




