उत्तराखंड

इस डीएम की हो रही है वाहवाही, बस में अधिकारियों के साथ 70 किलोमीटर का सफर करेंगे

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने एक साथ बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर की है। पहली बार अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में रवाना हुए हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन को लेकर ही बैठक में जाया करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से आज शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए। डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल के स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। माना जा रहा है कि अधिकारियों के एक साथ बस में जाने से मितव्यता भी कम होगी। इसे नवाचार पहल बताया है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button