उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। 9 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत भी मिलेगी। वही आज से अगले 3 दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान भी कर रह रहा है। ऐसे में 9 जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। बीते वर्ष भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से भी बर्फबारी देखने को मिली थी। वही इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी भी होना है।
मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान भी बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बारिश होने के लिए बादल का बनना भी बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश भर के किसी भी इलाकों में अभी तक बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।




