आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च
निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की लोगो से की अपील
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
जिसके अनुपालन में सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा और विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 08-04-24 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर, ओमकार रोड, चुख्खू वाला, इंदिरा नगर कॉलोनी, टैगोर विला, चकराता रोड और सहारनपुर चौक, काँवली रोड, इंद्रेस नगर, ज़टिया मोहल्ला, छबीलबाग, शिवाजीमार्ग (भटरामोहल्ला), पार्करोड, गाँधीग्राम, बालमिकी बस्ती, लक्ष्मण चौक आदि मिश्रित आबादी और सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।




