उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पेश होते ही भाजपा मुख्यालय में जश्न
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में जैसे ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किया, बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी प्रदेश सरकार का भी आभार किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य भी हो जाएगा




