ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’, पब-बार पर सख्ती और अपराधियों पर शिकंजा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में रोड रेज और फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या के बाद राजधानी से लेकर दिल्ली तक हड़कंप भी मच गया है। मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में डीजीपी दीपम सेठ ने आईजी गढ़वाल, एसटीएफ व देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां भी सौंपीं। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने, बैरियर पर सघन चेकिंग व सुबह के समय अतिरिक्त पुलिसबल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके साथ ही राजधानी में पीजी, किरायेदारों व होम-स्टे का सघन सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने साफ कहा है कि देर रात तय समय के बाद खुले मिलने वाले पब, बार व रेस्टोरेंट पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा, साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
इसी कड़ी में SSP प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को सभी पब, बार व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का 100 प्रतिशत सत्यापन, सीसीटीवी एक्सेस पुलिस को उपलब्ध कराने व किसी भी विवाद की तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के बाद प्रतिष्ठान खुले पाए जाने, कर्मचारियों का सत्यापन न होने या किसी विवाद की जानकारी छिपाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हाल ही में आकस्मिक छापेमारी में 2 बार-रेस्टोरेंट संचालकों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य देहरादून में बिगड़ते माहौल को सुधारना, देर रात होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित भी करना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




