कांग्रेस के युवा अध्यक्ष मोहित मेहता ने भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के यज्ञ कार्यक्रम किया आयोजन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष का0 मोहित मेहता (मोनी) के नेतृत्व में भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी) ने दिल्ली में बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक स्वरूप के शिलान्यास का विरोध कियाI उन्होंने कहा कि दिल्ली में बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर के स्वरूप को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा हैI उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए जनता से सार्वजनिक माफी मांगें।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि केदारनाथ मंदिर से शीला ले जाकर दिल्ली में फाउंडेशन स्टोन रखा गया जो कि हमारे धर्म, आध्यात्मिक मान्यताओं को व्यावसायिक मार्ग पर ले जाने का प्रयास हैI भाजपा के पास अब भी उत्तराखंड की आस्था को बचाने के लिए वक्त बचा है, पुणे, दिल्ली ले जाई गई शिला को वापस लाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भण्डारी ने कहा कि कोई भी मंदिर बनाएं, लेकिन केदारनाथ की प्रतिकृति नहीं बननी चाहिएI ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसी की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते हैं और हम उस संस्था से भी आवेदन कर रहे कि यह हमारी विशवास का प्रश्न है. इसलिए दिल्ली में केदारनाथ की प्रतिकृति नहीं बनाई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि उत्तराखंड केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत जो लगभग 228 किलो सोना चोरी हो गयाI वह सोना कहां गया? पता नहीं चला उसके बावजूद मुख्यमंत्री शिला लेकर दिल्ली कैसे चले गए ऐसे में क्या पुरातत्व विभाग भाजपा सरकार पर कार्रवाई कब करेगाI उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल चार धाम हैI पांचवा धाम नहीं हो सकता है. लेकिन भाजपा सरकार धाम को व्यापार का केंद्र बना रही हैI




