एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त सरकार: मुख्य सचिव के निर्देश—छापेमारी तेज, आपूर्ति बाधित न हो
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: प्रदेश में एलपीजी गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस या अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी।
सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच व सतत निगरानी अभियान चलाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर आपूर्ति भी की जा रही है। साथ ही, अब तक की गई छापेमारी व दर्ज एफआईआर की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित ही नहीं होनी चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




