गायक सोनू निगम पहु़चे श्री केदारनाथ धाम दर्शन के लिए
श्री केदारनाथ धाम: 26 जून। जाने माने बालीवुड गायक सोनू निगम ने आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

श्री केदारनाथ धाम: 26 जून को जाने-माने बालीवुड गायक सोनू निगम ने आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। सोनू निगम आज प्रात: सवा सात बजे हैलीकाप्टर से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर तीर्थयात्री और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और उनसे बातचीत के लिए उत्सुक दिखे।
बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये वहीं हैली पैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ परिजन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे।
उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया भगवान शिव की अराधना और जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बालीवुड हस्ती को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम अभिभूत दिखे जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक क्यों केदारनाथ जी के दर्शन के लिए आ गये। उन्होंने कहा यही समझो “संदेशे आते है ” अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं। उन्होंने कहा वह साथ ही अपने संघर्ष के बुरे- भले दिनों को तथा उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते है जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला।
उनके संदेशे आते है कहते ही तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है उल्लैखनीय है कि बार्डर फिल्म में ” संदेशे आते है ” गाने को गाकर सोनू निगम को देश विदेश में उनके प्रशंसकों ने सर आंखों पर बिठा लिया था।
आज 27 वर्ष बाद भी यह गाना उतना ही लोक प्रिय है, जितना उस समय था। सोनू निगम ने हिंदी, बंगाली, पंजाबी, तमिल,उड़िया और मराठी के अतिरिक्त कई भाषाओं में गाने गाये है।
आज इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित पुजारी, शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। श्री केदारनाथ दर्शन के पश्चात




